जहरीला पदार्थ खाने से महिला की स्थिति गंभीर, रेफर

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की स्थिति गंभीर, रेफर

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गरीबपुर गांव में शनिवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की स्थिति गंभीर हो गयी. स्वजनों की मदद से मु.शाह आलम की 35 वर्षीय पत्नी बीबी शहनाज को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अपुर्व अमन सिंह ने महिला का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह घर के सदस्य ईद पर्व मनाने में मशगूल थे. इसी दौरान महिला उल्टी करने लगी. काफी पूछने के बाद भी महिला कुछ नहीं बता पा रही थी. इस दौरान महिला की स्थिति गंभीर हो गयी. महिला का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टि से महिला के द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला प्रतीत हो रहा है. फिलवक्त महिला का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. महिला की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >