शंभुगंज में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र में एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान चलाया गया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र में एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान चलाया गया. जहां पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के साथ फरार वारंटी, शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में पुलिस पदाधिकारी द्वारा छापेमारी अभियान के तहत बेला गांव से कोर्ट द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंटी सनोज यादव, सुनील यादव, विकास यादव एवं तरुण यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद द्वारा बताया गया कि शनिवार को सभी गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस संरक्षण में न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >