स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार पिता व पुत्र जख्मी

स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार पिता व पुत्र जख्मी

अमरपुर. शहर स्थित बस स्टैंड के समीप सोमवार की सुबह स्कार्पियो के धक्के से बाइक पर सवार पिता व पुत्र जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार अंतीचक गांव निवासी गुदाली मांझी सोमवार की सुबह अपने पुत्र संतोष कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अमरपुर आ रहा था. बस स्टैंड के समीप बांका की ओर जा रहे स्कार्पियो ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. घटना के बाद मौके पर से स्कार्पियो चालक अपनी वाहन लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ दिवाकर सिंह ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >