ककवारा टीम ने दो मैचों में छोटू-इलेवन व फायर क्लब को किया पराजित

प्रखंड की हड़हार पंचायत अंतर्गत बैरीसाल गांव के मैदान में बैरीसाल चैंपियंस लीग (बीसीएल) 2025-26 क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन शनिवार को तीन मैच खेले गए

छोटू-इलेवन छाताकुरूम ने फायर क्लब हड़हार को नौ रनों से हराया

बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट (2025-26) के सातवें दिन खेले गए तीन मैच

कटोरिया.

प्रखंड की हड़हार पंचायत अंतर्गत बैरीसाल गांव के मैदान में बैरीसाल चैंपियंस लीग (बीसीएल) 2025-26 क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन शनिवार को तीन मैच खेले गए. जिसमें ककवारा की टीम ने दो मैचों में छोटू-इलेवन छाताकुरूम व फायर क्लब हड़हार टीमों को पराजित किया. वहीं तीसरे मैच में छोटू-इलेवन छाताकुरूम ने फायर क्लब हड़हार को रोमांचक मुकाबले में 9 रनों से हरा दिया. पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ककवारा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 126 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए छोटू-इलेवन 9 विकेट खोकर 114 रन ही बना पाई. ककवारा की टीम 12 रनों से विजयी घोषित हुई. मैन ऑफ दि मैच का खिताब अविनाश कुमार को मिला. उसने 25 गेंद में 44 रन बनाए. दूसरे मैच में ककवारा की टीम अंतिम ओवर में 94 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. जवाबी पारी में फायर क्लब हड़हार की टीम 7 ओवर 2 गेंद पर मात्र 48 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई. ककवारा की टीम 46 रनों से विजयी घोषित हुई. मैन ऑफ दि मैच का खिताब तीन विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी आशु कुमार को प्रदान किया गया. तीसरे मैच में छोटू-इलेवन की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 110 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए फायर क्लब 8 विकेट खोकर 101 रन बनाई. छोटू-इलेवन छाताकुरूम की टीम 9 रनों से विजयी घोषित हुई. मैन ऑफ दि मैच का खिताब 23 गेंद पर 68 रन बनाने वाले खिलाड़ी छोटू कुमार को प्रदान किया गया.

इनकी रही अहम भूमिका

मैच के दौरान अंपायर की भूमिका आकाश शर्मा व राहुल ने निभाई. जबकि स्कोरिंग आयोजक सुनील कुमार शर्मा व कॉमेंट्री गौरव कुमार ने किया. आयोजन को सफल बनाने में आयोजक सुनील कुमार शर्मा अध्यक्ष शंभु यादव, मुख्य संयोजक हितेश सिंह, खेलप्रेमी पंकज कुमार पप्पू, शिक्षाविद डबलू शर्मा, खेलप्रेमी रितेश कुमार ठाकुर, कमल यादव, गुड्डू पोद्दार, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, नंदकिशोर यादव आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. दिवंगत बुद्धिजीवी स्व प्रभु शर्मा की पुण्य स्मृति में संचालित क्रिकेट टूर्नामेंट में आगामी 28 दिसंबर रविवार को तीन मैच खेले जाएंगे. जिसमें राजू-इलेवन घोरमारा बनाम पीवीआर पैंथर जूनियर, आशीष-इलेवन बनियाकुरा बनाम पीवीआर पैंथर जूनियर व राजू-इलेवन घोरमारा बनाम आशीष-इलेवन बनियाकुरा टीम मैच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >