Banka, दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दंपति घायल, भर्ती
दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दंपति घायल, भर्ती
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट,
कटोरिया बाजार के देवघर रोड में शनिवार को दो बाइक के बीच हुई पीछे से टक्कर में बाइक सवार दंपति बुरी तरह से जख्मी हो गए. दुर्घटना में सुईया थाना क्षेत्र के अबरखा बाराटांड़ गांव निवासी परमेश्वर साह व उसकी पत्नी सीमा देवी घायल हुए हैं. दोनों घायलों का कटोरिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार परमेश्वर साह अपनी पत्नी के साथ बाइक द्वारा खरीदारी करने कटोरिया बाजार पहुंचे थे. बाइक रोकने के साथ ही पीछे से अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए.