वाहन की टक्कर में बाईक सवार दादा-पोता जख्मी, एक की हालत गंभीर,रेफरफोटो अस्पताल में इलाजरत जख्मी

वाहन की टक्कर में बाईक सवार दादा-पोता जख्मी, एक की हालत गंभीर,रेफरफोटो अस्पताल में इलाजरत जख्मी

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट, अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर–कसबा ग्रामीण पथ पर महादेवपुर गांव स्थित ताड़ पोखर के समीप एक सड़क हादसे में दादा-पोता गंभीर रूप से जख्मी हो गए. यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह जख्मी हो गए.परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के धनबाद निवासी 74 वर्षीय शत्रुघ्न प्रसाद सिंह शुक्रवार सुबह अपने रिश्तेदार से मिलने महादेवपुर गांव आए थे.देर शाम बरमसिया गांव निवासी अमरेंद्र शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार उन्हें बाइक से वापस अपने गांव ले जा रहा था. इसी दौरान ताड़ पोखर के समीप गोपालपुर की ओर से आ रही वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी.टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची अमरपुर पुलिस ने दोनों जख्मी को पुलिस वाहन से तत्काल रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया, जहां डॉ. पंकज कुमार ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर ने बताया कि शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का एक पैर टूट गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.तथा उन्हें बेहतर उपचार के लिए उन्हें भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं अंकित कुमार को मामूली चोटें आई थी जो इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >