Banka ,रामचरितमानस महायज्ञ को लेकर निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
रामचरितमानस महायज्ञ को लेकर निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
चांदन (बांका) से अमरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट,
चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांदन पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित पाण्डेयटोला गांव में बाबा दुबे भयहरण मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीश्री 1008 रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ को लेकर शनिवार को यज्ञ स्थल से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें करीब ग्यारह सौ महिला व युवती श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलश शोभायात्रा मुख्य सड़क होते हुआ चांदन नदी के कलुआ घाट पर पहुंची. जहां आचार्य संजय पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय एवं यजमान पवन कुमार पाण्डेय के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के द्वारा वरुण देव का आवाहन पूजन कर पूजन कलश में जल भरवाया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है.