Banka, दो बाइक की टक्कर में एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल
दो बाइक की टक्कर में एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट,
सुईया थाना अंतर्गत सतलेवा-सरकंडा मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित सिताने मोड़ के समीप शनिवार को हुई दो बाइक की सीधी टक्कर में एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इस दुर्घटना में जख्मी बिलशी देवी ग्राम धनोछी और पप्पू यादव ग्राम ढकना को ग्रामीणों और परिजनों द्वारा कटोरिया सीएससी में भर्ती कराया गया. जहां मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया.