सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर

बौंसी थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी सूरज ठाकुर का 27 वर्षीय पुत्र आशीष ठाकुर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी सूरज ठाकुर का 27 वर्षीय पुत्र आशीष ठाकुर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना रविवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बाइक से झारखंड के दुमका की ओर जा रहा था. झारखंड के कुरमाहाट के समीप बाइक अनियंत्रित हो गयी. इसके बाद वह सड़क किनारे गिर पड़ा. घटना में युवक के नाक में गंभीर चोट लगी है. परिजनों के द्वारा जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बौंसी लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कुमार संजय सुमन के द्वारा इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रात में ही सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया था. वहां भी नाक से रक्त स्राव नहीं रुकने पर भागलपुर के निजी क्लीनिक में युवक के नाक का ऑपरेशन कराया गया है. बताया गया कि नाक की हड्डी टूट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >