सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी

घोघा-पंजवारा स्टेट हाइवे 84 पर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमा के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार जख्मी हो गया.

धोरैया. घोघा-पंजवारा स्टेट हाइवे 84 पर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमा के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार जख्मी हो गया. जख्मी बाइक सवार को आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा टोटो से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया भेजा गया. जख्मी बाइक सवार की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर गांव निवासी मिसबाउल हक के रूप में हुई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जख्मी का उपचार किया. जख्मी मिसबाउल हक ने बताया कि वह धोरैया से कुरमा की तरफ बाइक से जा रहा था. इसी दौरान कुरमाहाट से पहले बाइक अनियंत्रित होने के कारण बाइक समेत गिर पड़ा, जिससे वह जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >