अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल

Amarpur Road Accident : अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां सड़क किनारे बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए बांका रेफर किया गया है.

Amarpur Road Accident : अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर आनंद मार्ग के समीप बुधवार सुबह सड़क किनारे बने गड्ढे के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल महिला को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया.

गड्ढे में बाइक पलटने से हुआ हादसा

घायल महिला की पहचान रतनपुर मकदुमा पंचायत के लहैता गांव निवासी स्वर्गीय उपेंद्र यादव की पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मीरा देवी अपने भतीजे संतोष कुमार के साथ बाइक से अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती अपनी पुत्री से मिलने जा रही थीं. इसी दौरान आनंद मार्ग के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई.

डायल 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. समय पर पुलिस की मदद मिलने से महिला का प्राथमिक उपचार तुरंत शुरू कराया जा सका.

प्राथमिक उपचार के बाद बांका रेफर

रेफरल अस्पताल में डॉ. अमित कुमार शर्मा ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है.

सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बने गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं. उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >