Bihar News: लॉज में नर्सिंग की छात्रा ने दी जान, बहन ने किया बड़ा खुलासा

Bihar News: बिहार के बांका में एक 23 वर्षीय लड़की ने खुदकुशी कर ली. लकड़ी की छोटी बहन ने बताया कि 10 बजे तक सब ठीक था लेकिन इसके बाद अचानक...

Bihar News: बिहार के बांका जिले में बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर डीआईजी कोठी के नजदीक रविवार को आदित्य कॉलेज लॉज में रहने वाली नर्सिंग की छात्रा ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. मृतका बांका जिला के धोरैया थाना क्षेत्र स्थित बनरचूहा गांव के रहने वाले किसान आशीष कुमार की 23 वर्षीय बेटी कंचन कुमारी है. कंचन अपनी तीन बहनों और छह साल के भाई को लॉज के कमरे में साथ रखकर पढ़ाई करवाती थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बरारी पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया.

बहन ने क्या बताया

यह घटना रविवार दिन 10.30 बजे की है. कंचन के साथ रहने वाली उसकी छोटी बहन साक्षी ने बताया कि करीब 10 बजे वह नहाने के लिए लॉज के कॉमन बाथरूम में गई थी. नहाने जाते वक्त तक उसकी बहन कंचन ठीक से ही थी. नहाने के बाद करीब 10.30 बजे कमरे में लौटी तो कमरे को भीतर से बंद पाया. काफी आवाज लगने के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो उसने लॉज की अन्य लड़कियों और लॉज मालिक अभय तिवारी को बुलाया.

बांका की ताजा खबरों एक लिए यहां क्लिक करें

कंचन को देख साक्षी हो गई बेहोश

लॉज मालिक ने जब दरवाजा तोड़ा तो कंचन फंदे से लटक रही थी. यह देख साक्षी बेहोश हो गई. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मृतका की बहन साक्षी ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही थी. कंचन ने एक साल पहले ही पटना से नर्सिंग का कोर्स किया था और वर्तमान में मार्च माह होने वाली रेलवे की परीक्षा की तैयारी कर रही थी. कंचन ने आत्महत्या क्यों कि इस बात की जानकारी उसे नहीं है. पुलिस ने बताया कि मृतका के माता पिता के आने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा.

इसे भी पढ़े: बिहार के इस जिले में होगा ओपन एयर थिएटर का निर्माण, फिल्मों और वीडियो एलबम की होगी शूटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >