Banka News : गंगदौरी गांव में आयोजित भागवत कथा से क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय

प्रखंड क्षेत्र के गंगदौरी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर पूरा माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है.

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट Banka News : प्रखंड क्षेत्र के गंगदौरी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर पूरा माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार की रात जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने कथा स्थल का दौरा किया. उन्होंने व्यासपीठ को नमन कर आशीर्वाद लिया और कथावाचक को अंग वस्त्र तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया. कथा व्यास स्वामी अभयानंद अभिषेक शास्त्री जी महाराज ने श्रद्धालुओं को राम कथा का प्रसंग सुनाते हुए एक बेहद मार्मिक और सीख देने वाली कथा बतायी. उन्होंने कहा कि रावण अत्यंत ज्ञानी और महाप्रतापी था, लेकिन अहंकार के वश में आकर उसने अपने पुत्र के लिए शनिदेव को भी बंदी बना लिया था. इसके बाद जब हनुमान जी लंका पहुंचे और उन्होंने शनिदेव को रावण के बंधन से मुक्त कराया, तब से ही रावण के पतन और बर्बादी की शुरुआत हो गयी. स्वामी जी ने आगे कहा कि व्यक्ति का अहंकार ही उसके विनाश का कारण बनता है, चाहे वह कितना भी बड़ा ज्ञानी क्यों न हो. भागवत कथा के मुख्य प्रसंग की शुरुआत से पहले आयोजन स्थल पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा. इसके उपरांत, स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान के विभिन्न रूपों की अत्यंत आकर्षक और मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गयी. इन दिव्य झांकियों ने वहां मौजूद सभी भक्तों का मन मोह लिया और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >