कटोरिया के बड़वासनी विद्यालय में विशेष सखी वार्ता, छात्र-छात्राओं को बाल विवाह व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

कटोरिया के बड़वासनी विद्यालय में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत विशेष सखी वार्ता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह, लैंगिक हिंसा और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया. उन्हें सामाजिक कुप्रथाओं से दूर रहने और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया गया.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

कटोरिया (बांका) जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास निगम, बांका के जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (डीएचईडब्ल्यू) की ओर से कटोरिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़वासनी में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत विशेष सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई.

बाल विवाह और लैंगिक हिंसा पर किया जागरूक

कार्यक्रम में बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. छात्र-छात्राओं को सामाजिक कुप्रथाओं से दूर रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया गया.

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ शेखर कुमार दास ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर और मिशन शक्ति योजना की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 181 तथा बच्चों से संबंधित मामलों में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.

महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाओं और किशोरियों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को मजबूत करने का संदेश दिया गया.

सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ दिलाई गई शपथ

जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीकांत कुमार ने बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा और दहेज प्रथा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को इन कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक रहने और समाज में इनके उन्मूलन के लिए योगदान देने की शपथ दिलाई गई.विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जुली कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें : दिल्ली साइबर पुलिस की बांका में बड़ी कार्रवाई, एपीके फ्रॉड गिरोह का ठग कटोरिया से गिरफ्तार



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pintu Pranav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >