शराब पीने का विरोध करने पर की मारपीट, एक रेफर

थाना क्षेत्र के मोहना गांव निवासी एक घर के आगे गुरुवार की देर रात जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.

बांका/रजौन. थाना क्षेत्र के मोहना गांव निवासी एक घर के आगे गुरुवार की देर रात जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. शराब का सेवन कर रहे दो युवकों को जब घर वालों ने मना किया तो अन्य लोगों को बुलाकर उल्टे जमकर पिटाई कर दी गयी. मारपीट के मामले को लेकर पीड़ित बिक्रम शर्मा ने रजौन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने बताया कि उनके घर के आगे छोटू उर्फ बुद्धन पासवान एक अन्य बाराहाट के बनियाचक निवासी सूरज पासवान के साथ गुरुवार की रात शराब का सेवन कर रहा था. घरवालों द्वारा मना करने पर पांच-छह लोगों को फोन कर बुलाया, इसके बाद बनियाचक गांव के सक्षम पासवान, नीरज पासवान, बमबम पासवान आदि आये और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे मेरे बहनोई अरविंद शर्मा की भी पिटाई कर उनका सिर फोड़ दिया. उक्त लोगों ने बिक्रम के पिता पुनीत लाल शर्मा को भी पीटकर जख्मी कर दिया. पीड़ित ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है. इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को रजौन अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >