नल से पानी भरने के विवाद में महिला के साथ मारपीट

नल से पानी भरने के विवाद में महिला के साथ मारपीट

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के खौजरीडीह गांव में सरकारी नल से पानी भरने पर हुए विवाद में दबंगों ने महिला को घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. जानकारी के अनुसार खौजरीडीह गांव निवासी सोनी देवी पति त्रिवेणी महाराणा गांव में ही सरकारी नल से पानी लेने गयी थी. जहां पानी लेने पर दबंगों के द्वारा गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब गाली-गलौज करने का विरोध किया तो गांव के ही चार लोगों ने महिला सोनी देवी को घर में घुसकर लाठी डंटा के साथ मारपीट किया. जिससे महिला मामूली रूप से जख्मी हो गयी. बताया जा रहा है कि महिला का पति घर से बाहर प्रदेश में रहता है. जहां महिला अपने एक संतान के साथ घर में रहकर जीवन यापन करती है. घटना के बाद पीड़िता थाना पहुंचकर गांव के ही नीतीश कुमार ,अमरेश कुमार, राजा कुमार समेत चार लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है. वही आरोपी नीतीश कुमार सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उधर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले कि जांच पड़ताल कि जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >