मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बीडीओ ने किया सम्मानित

मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रखंड के छात्रों को बीडीओ अरविंद कुमार ने अपने कार्यालय में सोमवार को बुके, नोटबुक, कलम क़े साथ मैडल पहनाकर सम्मानित किया

धोरैया.

मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रखंड के छात्रों को बीडीओ अरविंद कुमार ने अपने कार्यालय में सोमवार को बुके, नोटबुक, कलम क़े साथ मैडल पहनाकर सम्मानित किया. साथ ही छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी. बीडीओ ने छात्रों से आगे की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा उत्साहवर्द्धन किया. बीडीओ ने कहा कि गर्व की बात है कि धोरैया प्रखंड क़े छात्रों ने कड़ी मेहनत व लगन से मैट्रिक की परीक्षा में परचम लहराया है. मालुम हो की प्रखंड क़े प्रोन्नत माध्यमिक विद्यालय अमजोरा के छात्र आशीष कुमार ने जिला में तीसरा स्थान प्राप्त करने के साथ ही बिहार में सातवा स्थान प्राप्त किया है. वहीं त्रिभुवन एकेडेमी क़े छात्र विनीत कुमार व माध्यमिक विद्यालय ताहिरपुर गौरा के छात्र अंशु कुमार ने बांका जिला में छठा स्थान प्राप्त कर प्रखंड व जिला का नाम रौशन किया है. जिसको लेकर बीडीओ ने सभी सफल छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे की पढ़ाई करने के साथ ही उनके परिजन से भी उन्हें पढ़ाई को लेकर उत्साहित किये जाने की बात कही. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >