मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुउद्देशीय सभागार धोरैया में बीडीओ अरविंद कुमार ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

आगामी चुनाव को ले बीडीओ ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ की बैठक

धोरैया. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुउद्देशीय सभागार धोरैया में बीडीओ अरविंद कुमार ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए रिपोर्टिंग करते हुए संबंधित सूचना यथाशीघ्र प्रखंड मुख्यालय को देने का निर्देश दिया. साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक भौतिक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए कमी पाये जाने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक और पंचायत सचिव के सहयोग से कार्य को पूरा करवाने की बात कही. साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष नजर रखने की बात कही गयी, ताकि किसी प्रकार का माहौल न बिगड़े. वहीं उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव पर विशेष नजर भारतीय निर्वाचन आयोग की है, ऐसे में किसी प्रकार की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा. सेक्टर पदाधिकारियों का कार्य काफी जिम्मेदारी का है. ऐसे में सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >