बांका से विभांशु की रिपोर्ट : भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित लालू चौक से बुधवार देर रात पांच लड़कियों के संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर और बांका पुलिस की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है.
भागलपुर और बांका पुलिस की संयुक्त टीम गठित
मामले में भागलपुर पुलिस और बांका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू कर दी है. वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर, नगर पुलिस अधीक्षक और बांका एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है.
संभावित ठिकानों पर चल रही छापेमारी
पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. आसपास के जिलों और सीमावर्ती इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है ताकि लड़कियों का जल्द पता लगाया जा सके.सूचना देने पर मिलेगा ₹25 हजार इनाम
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है. लड़कियों के संबंध में कोई भी सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गयी है.
