Banka Missing Girl: बांका शहर के एक मोहल्ले से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सोमवार की शाम सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी लड़की
परिजनों के अनुसार नाबालिग ने सोमवार दोपहर परिवार के साथ घर में भोजन किया. इसके बाद वह घर के पास स्थित एक दुकान जाने की बात कहकर निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की.
काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
Banka Missing Girl: परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में लड़की की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद परिवार ने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर पुलिस से मदद की मांग की.
पुलिस जांच में जुटी
सदर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग की जल्द सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
