डिलीवरी ब्वॉय लूटकांड का खुलासा, जयपुर पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

जयपुर थाना क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय से हुई लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. लूट में प्रयुक्त बाइक और कुछ नकदी भी बरामद हुई है. मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट

Banka Loot Case: जयपुर (बांका) थाना क्षेत्र के जमदाहा-जयपुर मुख्य सड़क मार्ग स्थित दतकीचवा जंगल के समीप डिलीवरी ब्वॉय से हुई लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

लूट में प्रयुक्त बाइक और नकदी बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल तथा 470 रुपये नकद बरामद किए हैं. बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

चार दिन पहले हुई थी वारदात

जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व शाम करीब पांच बजे चार बदमाशों ने दतकीचवा जंगल के समीप डिलीवरी ब्वॉय गुड्डु कुमार को रोक लिया था. आरोपियों ने उसकी बाइक, 4 हजार रुपये नकद और 33 पार्सल लूटकर फरार हो गए थे.

एक आरोपी अब भी फरार

घटना के बाद पीड़ित के बयान पर जयपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी भेजे गए जेल

Banka Loot Case: पूछताछ के बाद गिरफ्तार तीनों अपराधियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली साइबर पुलिस की बांका में बड़ी कार्रवाई, एपीके फ्रॉड गिरोह का ठग कटोरिया से गिरफ्तार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >