सीमा विवाद पर बांका व मुंगेर जिला के खनन विभाग ने किया नदी का निरीक्षण

थाना क्षेत्र के मुंगेर बांका सीमा स्थित बदुआ नदी के कुमरसार एवं चौरा बालूरघाट पर सीमा विवाद को लेकर कई दिनों से बनी तनाव के निबटारा के लिए बांका व मुंगेर जिला के खनन पदाधिकारी तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर नदी का सीमांकन करने के साथ-साथ विवाद के हर एक बिंदु का निरीक्षण किया.

बेलहर. थाना क्षेत्र के मुंगेर बांका सीमा स्थित बदुआ नदी के कुमरसार एवं चौरा बालूरघाट पर सीमा विवाद को लेकर कई दिनों से बनी तनाव के निबटारा के लिए बांका व मुंगेर जिला के खनन पदाधिकारी तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर नदी का सीमांकन करने के साथ-साथ विवाद के हर एक बिंदु का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में बांका जिला के धौरी पंचायत अंतर्गत चौरा गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुंगेर जिला के बालू संवेदक जबरन बांका जिला सीमा में प्रवेश कर बालू का अवैध खनन कर दिन-रात उठाव कर रहे हैं. नदी में उठाए गए बालू का दोनों जिला के विभाग के पदाधिकारी ने जायजा लिया. वहीं नदी के नापी कर सीमांकन किया गया. इस संबंध में खनन विभाग के बांका जिला खान निरीक्षक प्रीति लता सिंह ने बताया कि बांका जिला में हुए बालू के उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >