सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार अधेड़ हुआ जख्मी

सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार अधेड़ हुआ जख्मी

बौंसी. बौंसी-हंसडीहा नेशनल हाइवे के कुडरो मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना रविवार देर शाम की है. जानकारी के अनुसार दलिया गांव निवासी पहलवान खान का पुत्र इकबाल खान श्याम बाजार से बौंसी की ओर आ रहा था. कुडरो मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने ऑटो में ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रंजन कुमार के द्वारा इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. बताया गया कि ठोकर मारने वाली गाड़ी बौंसी की ओर से आ रही थी. ऑटो गाड़ी में तीन लोग श्याम बाजार से सवार होकर बौंसी आ रहे थे. जख्मी गाड़ी के आगे बैठा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >