अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, चालक हुआ जख्मी

प्रखंड क्षेत्र के गचिया गांव में गुरुवार की शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो चालक गचिया गांव निवासी सोनू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया

धोरैया. प्रखंड क्षेत्र के गचिया गांव में गुरुवार की शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो चालक गचिया गांव निवासी सोनू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, ऑटो धोरैया से गचिया गांव की ओर जा रहा था तभी अचानक एक वृद्ध सामने आ गया. जिसे बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया. दुर्घटना के समय ऑटो में चालक के अलावा कोई अन्य यात्री सवार नहीं था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >