बारातियों से लदा ऑटो पलटा, चार जख्मी

बारातियों से लदा ऑटो पलटा, चार जख्मी

अमरपुर. शाहकुंड पेट्रोल पंप के समीप बारातियों से लदा ऑटो पलट गया. जिसमें ऑटो पर सवार चार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जख्मियों में भागलपुर अकबरनगर निवासी सुरज कुमार, गनगनिया निवासी बंटी कुमार एवं अमरपुर थाना क्षेत्र के राहुलनगर गांव निवासी मित्तन तांती व प्रिंस कुमार शामिल है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहा डॉ अमित कुमार शर्मा ने सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने गंभीर रुप से जख्मी सुरज कुमार व मित्तन तांती को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी सुरज ने बताया कि वह अपने मामा विष्णु तांती की शादी में राहुलनगर आया था. वहां से गत रविवार की रात ऑटो से धौबई गांव बारात में गये थे. सोमवार की सुबह लौटते वक्त ऑटो चालक को नींद आ गयी. जिसकी वजह से शाहकुंड पेट्रोल पंप के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >