बाराहाट रेलवे स्टेशन पर महिला सवारी के साथ ऑटो चालक ने की मारपीट, मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के बाराहाट रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के साथ ऑटो चालक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है

बाराहाट. थाना क्षेत्र के बाराहाट रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के साथ ऑटो चालक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार महिला यात्री दुमका-पटना एक्सप्रेस से बाराहाट रेलवे स्टेशन पर उतरकर मुख्य मार्ग तक ऑटो पकड़ने जा रही थी. इसी दौरान ऑटो चालक और महिला में कुछ आपसी कहासुनी हुई. जिसके बाद कथित रूप से ऑटो चालक ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उससे 2000 रुपये, मोबाइल व सोने की चेन छीन ली. घटना के बाद महिला थाना पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी. पीड़ित महिला बांका थाना क्षेत्र के जगतपुर की रहने वाली बतायी जा रही है. पीड़ित महिला निर्मला देवी पति महेश्वरी यादव ने मामले में पुलिस को लिखित शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. इधर, थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि महिला के साथ मारपीट और उसके साथ बदसलूकी के मामले को लेकर एक आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >