बौंसी. बौंसी-भागलपुर नेशनल हाईवे के ब्लॉक मोड़ के समीप सोमवार को एक ऑटो चालक ने बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी. घटना में ऑटो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो पर बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति की पहचान महाराणा के मो. ग्यास अंसारी के रूप में की गयी है. ऑटो चालक मो. इस्तो ने बताया कि वह बौंसी से महाराणा की ओर जा रहा था. इसी बीच सामने से आ रहे हैं एक कार सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गयी. जख्मी व्यक्ति का अस्पताल में इलाज किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
