ऑटो व टोटो की आमने-सामने की टक्कर में चालक जख्मी

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर नयाचक गांव के समीप ऑटो व टोटो की आमने-सामने की टक्कर टो��ो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर नयाचक गांव के समीप ऑटो व टोटो की आमने-सामने की टक्कर टोटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी चालक नयाचक गांव निवासी ऐतबारी कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल अमरपुर में डॉ. दिवाकर सिंह ने किया. जख्मी चालक ने बताया कि वह अमरपुर के बंगाली टोला से अपनी वाहन में राशन का सामान लेकर कुशमाहा जा रहा था. तभी नयाचक गांव के समीप सामने से आ रहे ऑटो चालक ने अनियंत्रित होकर उनके टोटो में धक्का मार दिया. घटना के बाद मौके पर से चालक अपनी ऑटो को लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी टोटो चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >