Banka News : सड़क दुर्घटना में मामी व भगीनी हुई घायल, भगीनी देवघर रेफर

सुईया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार मामी व भगीनी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट Banka News : सुईया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार मामी व भगीनी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायलों में बारा गांव निवासी महेंद्र मरांडी की 38वर्षीया पत्नी माथा देवी व दूबराजपुर गांव निवासी कालेश्वर टुडु की 17 वर्षीया पुत्री फूलकुमारी शामिल हैं. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी फूलकुमारी को बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, चिरैया मोड़ गांव में शादी समारोह में भाग लेकर रिश्तेदार के साथ बाइक द्वारा मामी व भगीनी अपने घर लौट रहे थे. टोनापाथर गांव के समीप मोड़ पर चालक द्वारा संतुलन खो देने से अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे बाइक सवार मामी-भगीनी जख्मी हो गयी. जख्मी फूलकुमारी के सिर में गंभीर चोट लगी है. उसे लगातार उल्टी भी हो रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MD. TAZIM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >