Attack On Police: बिहार में पुलिस पर बालू माफियाओं और ग्रामीणों ने किया हमला, एक युवक को लगी गोली

Attack On Police: बिहार के बांका जिले में मंगलवार को पुलिस पर हमला हुआ. बालू माफियाओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला किया. इस दौरान झड़प में गोली चलने के कारण एक युवक जख्मी हो गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Attack On Police: बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ. आग मंगलवार को बांका जिला के सुईया थाना और जमुई जिला के झाझा थाना के बॉर्डर पर स्थित पेशराहा गांव में झाझा पुलिस टीम पर अवैध बालू माफियाओं द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से हमला कर दिया गया. पुलिस और बालू माफियाओं के बीच हुई झड़प में एक युवक के पैर में गोली लगी है.

जख्मी युवक बांका रेफर

जख्मी युवक का नाम पिंटू यादव (37 साल) है जो कि भुसी थाना सुईया बताया गया है. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया है. घटना की सूचना पर बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, कटोरिया इंस्पेक्टर मनीष कुमार, इंस्पेक्टर सह कटोरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार और सुईया थाना के अवर निरीक्षक आकाश कुमार दल-बल के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे.

एसडीपीओ ने की गहन पूछताछ

झड़प में जख्मी युवक पिंटू यादव से एसडीपीओ ने गहन पूछताछ की. एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि सुईया और झाझा थाना के सीमावर्ती इलाके में झाझा पुलिस टीम और बालू माफियाओं के बीच झड़प हुई है. अवैध बालू उत्खनन की सूचना पर झाझा पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी. जंगली क्षेत्र से गुजरने के दौरान सुईया थाना क्षेत्र में झाझा पुलिस टीम पर हमला किया गया. इस दौरान एक युवक के पैर में गोली लगने की बात उजागर हुई है.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

झाझा थाना की पुलिस द्वारा आवेदन दिया जा रहा है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जख्मी युवक और ग्रामीणों का पक्ष था कि क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की खबर के बीच सिविल ड्रेस में घूम रहे लोगों से पूछताछ के क्रम में पहले देवानंद यादव नामक युवक को गाड़ी पर बैठा लिया गया. जब हमलोगों ने पीछा करते हुए गाड़ी के आगे खड़ा होकर उन लोगों की गाड़ी रोकी, तो बोलेरो के आगे चल रहे बाइक पर सवार एक युवक ने पिस्टल से पैर में गोली मार दी.

(बांका से दीपक चौधरी कटोरिया की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Politics: मरीन ड्राइव पर तेजस्वी, राजश्री और रोहिणी का फन मोमेंट, एक्स पर लिखा- बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >