शादी तय होते ही प्रेमी संग फरार हुई युवती, अपहरण की शिकायत दर्ज

थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती की शादी तय होने के साथ ही वह अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गयी.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती की शादी तय होने के साथ ही वह अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, जब पता नहीं चला तो पीड़ित परिजन थाना पहुंचे और पौकरी गांव निवासी गुलशन कुमार के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार युवती की शादी मुंगेर जिले के एक गांव में तय हुई थी, जिसकी बारात 28 मई को आने वाली थी. इसी बीच युवती दुकान जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और प्रेमी संग फरार हो गयी. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >