बाइक के धक्के से युवक जख्मी, आक्रोशित लोगों ने चालक को पीटकर किया घायल

अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में धरमपुर गांव के समीप बाइक के धक्के से सड़क पार कर रहा एक युवक जख्मी हो गया

अमरपुर.

अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में धरमपुर गांव के समीप बाइक के धक्के से सड़क पार कर रहा एक युवक जख्मी हो गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक चालक को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बाद में ग्रामीणों की मदद से बाइक चालक असरगंज गांव निवासी मधुकर कुमार व जख्मी युवक धरमपुर गांव निवासी रौशन पाठक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ. रोहित चंचल ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी चालक ने बताया कि रविवार की रात्री वह अमरपुर बंगाली टोला के समीप अवस्थित अपने होटल से चीनी का रस लेकर बाइक से बांका-कटोरिया रोड स्थित अपने दूसरे होटल जा रहा था. तभी धरमपुर गांव के समीप अचानक एक युवक उनकी बाइक के सामने आ गया. जिससे बाइक अनियंत्रित होकर युवक से टकरा गयी. घटना में युवक का एक पैर फ्रेक्चर हो गया है. जबकि मारपीट में चालक के शरीर के कई हिस्से में जख्म के निशान थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >