चांदन.चांदन थाना क्षेत्र के चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर चांदन नदी पुल के पास से बीते रात्री एक मोटर साईकिल चोरी होने की सूचना चांदन थाना में दी गयी. आवेदक सह चांदन बाजार गांधी चौक निवासी दिलीप वर्णवाल का हीरो बाइक की चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई व छापेमारी अभियान के दौरान रविवार की सुबह कांवरिया पथ के हरकट्टा मोड़ के पास गोड़ियारी जाने के रास्ते से उक्त बाइक की बरामदगी हुई. खोजबीन के दौरान एक लावारिस मोटरसाईकिल भी बरामद हुआ है. जिसका नंबर बीआर 29वाई- 3235 है. उक्त बाइक को मां तारा गैस एजेंसी के पास से थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
