शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के हस्तिनापुर गांव में बुध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नवनिर्मित महावीर मंदिर में बजरंगबली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अखंड रामधुन शुरु हो गयी. इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के साथ राजा तोड़, बोधनगर, भलुआ, राजघाट, पकरिया, गुलनी कुशहा सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित होकर भक्तिमय माहौल के साक्षी बने. और दशरथनन्दन सीता पति श्री राम भक्त हनुमान जी के शरण में नतमस्तक हुए. शिक्षक डॉ प्रवीण कुमार प्रणव ने बताया कि हनुमान जी प्रभु श्रीराम की कृपा से अजर अमर है और कलियुग के अंत तक रहेंगे. इनकी कृपा अपरंपार हैं. आज वैज्ञानिक भी हनुमान चालीसा की पंक्ति युग सहस्र योजन पर भानु को ध्यान में रखते हुए सूर्य की कक्षा में प्रवेश कर पाया. मनुष्य को ईश्वर को ध्यान में रखते हुए सत्कर्म करते रहना चाहिए. सभी प्राणियों में ईश्वरीय ऊर्जा शक्ति विद्यमान हैं. समस्त ग्रामवासियों का सहयोग और पांडव सिंह की अगुवाई में मंदिर की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा का महत्वपूर्ण कार्य किया गया. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त झारखंडी प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक भैरव प्रसाद सिंह, नवीन प्रसाद सिंह, कलानंद सिंह, प्रो. मुकेश कुमार सिंह, शेषनाथ सिंह, राजेश सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक निर्मल सिंह, हेमंत सिंह, कैलाश सिंह, रामबिलास सिंह, मनोज कुमार सिंह, आशुतोष, अमर सिंह, सुनिल सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.
नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अखंड रामधुन शुरु
प्रखंड क्षेत्र के हस्तिनापुर गांव में बुध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नवनिर्मित महावीर मंदिर में बजरंगबली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अखंड रामधुन शुरु हो गयी.

नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अखंड रामधुन शुरु