प्रेम विवाह के बाद युवक ने पत्नी को रखने से किया इनकार

प्रेम विवाह के बाद युवक ने पत्नी को रखने से किया इनकार

शंभुगंज. कुन्नथ गांव में प्रेम विवाह के बाद हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया हैं. बताया जाता है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद पति ने पत्नी को अपनाने से इनकार कर दिया. इससे नवविवाहिता के सामने गंभीर सामाजिक व पारिवारिक संकट खड़ा हो गया हैं. पीड़िता ने न्याय की मांग करते हुए शंभुगंज थाना में शिकायत दर्ज करायी हैं. जानकारी के अनुसार, पिछले महीने ही कुन्नथ गांव के कुछ ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को साथ में मिलने के दौरान रंगे हाथ पकड़ लिया था. इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका की सहमति व ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव में ही दोनों की शादी करा दी. शादी के बाद युवक दो दिनों तक ससुराल में ही रहा. बताया जाता है कि जब इस विवाह की सूचना युवक के परिजनों को मिली, तो मुंगेर जिले के बरियारपुर गांव से दो दर्जन से अधिक लोग कुन्नथ गांव पहुंचे व युवक सुशांत कुमार पिता बहादुर मंडल को जबरन बाहर निकालकर अपने साथ ले गया. इसके बाद से युवक ने नवविवाहिता को अपनाने से इनकार कर दिया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >