कोर्ट में कार्य के दौरान हार्ट अटैक से अधिवक्ता का निधन, जताया शोक

बांका के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिन्हा का सोमवार को न्यायालय में कार्य करते समय अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया

बांका. बांका के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिन्हा का सोमवार को न्यायालय में कार्य करते समय अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया. इस असामयिक निधन से अधिवक्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है. उनके निधन का समाचार मिलते ही बांका बार व बाराहाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. स्वर्गीय सिन्हा अपने पीछे तीन संतानों को छोड़ गये हैं. जिनमें दो पुत्री शामिल हैं. मालूम हो कि कुछ महीने पूर्व ही उनकी पत्नी स्वर्गीय अर्चना वर्मा का भी निधन हो गया था. जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं प्रदेश सह-संयोजक, विधि प्रकोष्ठ, जयशंकर चौधरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की एवं उनके आवास पर जाकर शोकाकुल परिवार, विशेषकर बेटियों को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव सिन्हा एक कर्मठ, ईमानदार एवं समाज के प्रति समर्पित अधिवक्ता थे और उनके निधन से विधि क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. वहीं अधिवक्ता गौरीशंकर सिंह, अधिवक्ता किशोर जयसवाल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >