नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, लड़का हिरासत में

थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है.

पंजवारा. थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लड़की की मां ने 22 फरवरी को थाना में आवेदन दिया था, जो गुरुवार को प्राप्त हुआ. इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की. आवेदन में बताया गया है कि उनकी बेटी सुबह घर से घूमने के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. इसी दौरान दोनों वापस गांव लौट आये, जहां से पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया गया है व आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेशी के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOURAV KASHYAP

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >