अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के लेटवा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र के लेटवा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस ने उक्त गांव निवासी मनोज ठाकुर को गिरफ्तार किया है. इनके विरुद्ध गांव के ही एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया था. मामले की प्राथमिकी दर्ज करने बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >