देसी कट्टा के साथ डहुआ से युवक हुआ गिरफ्तार

देसी कट्टा के साथ डहुआ से युवक हुआ गिरफ्तार

बौंसी. बौंसी पुलिस ने देसी कट्टा के साथ गांव में दहशत फैला रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार 112 नंबर पर डायल कर किसी ने इसकी सूचना दी थी. जिसके बाद इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक शंभू कुमार सिंह दलबल के साथ ड़हुआ गांव पहुंचे. जहां गांव के मोइन अंसारी के पुत्र आरिफ अंसारी को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरिफ अंसारी गांव में दहशत फैलाने के लिए देशी हथियार लेकर घूम रहा है. गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >