नशे में हुड़दंग मचा रहा युवक गिरफ्तार

नशे में हुड़दंग मचा रहा युवक गिरफ्तार

बाराहाट. थाना क्षेत्र के बनियाचक गांव में बुधवार की देर रात नशे की हालत में हुड़दंग मचा रहे युवक को थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त गांव में नशे में धूत यूवक अशोक राय पिता दशरथ राय हुड़दंग मचा रहा है. जिसे हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में मेडिकल चेकअप कराया. मेडिकल चेकअप में यूवक द्वारा अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि होने पर युवक के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >