ठाकुरबाड़ी में पुजा अर्चना करने गये युवक के साथ मारपीट

शंभुगंज थाना क्षेत्र के चटमाडीह गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में पूजा-अर्चना करने गये गांव के ही एक युवक के साथ तीन लोगों ने जमकर मारपीट की

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के चटमाडीह गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में पूजा-अर्चना करने गये गांव के ही एक युवक के साथ तीन लोगों ने जमकर मारपीट की. इससे युवक अमृत कुमार जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार चटमाडीह गांव के ठाकुरबाड़ी में सोमवार की सुबह में गांव के ही अमृत कुमार पूजा-अर्चना करने गया था. जहां पूर्व से ही बैठे तीन लोग वहां नशापान कर रहे थे. जब अमृत कुमार ने ठाकुरबाड़ी परिसर में नशा पान करने का विरोध किया तो तीन युवकों ने उसे गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया. जिसके बाद जख्मी हालत में अमृत कुमार थाना पहुंच कर घटना को लेकर जख्मी अमृत कुमार ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >