दो बाइक की टक्कर में एक युवक जख्मी

दो बाइक की टक्कर में एक युवक जख्मी

बांका. बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग चांदन नदी पुल पर दो बाइक में शुक्रवार को टक्कर हो गयी, जिससे एक युवक जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझियारा गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव बाइक से बाजार आ रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे ब्रह्मदेव यादव जख्मी हो गया. राहगीरों ने जख्मी युवक को निजी चिकित्सक ले गया. वहीं धक्का मारने वाला युवक बाइक लेकर भाग निकला. घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >