अमरपुर (बांका). अमरपुर थाना क्षेत्र के मकदुमा गांव में वज्रपात (बिजली गिरने) की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. घायल युवक की पहचान भागलपुर जिले के कहलगांव, बटेश्वरस्थान (टोफिल) निवासी तरुण कुमार (31 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी निजी क्लिनिक ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया. बांका सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक के परिजनों ने बताया कि वह दस दिन पहले अमरपुर थाना क्षेत्र के मकदुमा गांव स्थित अपनी मौसी के घर आया था. शुक्रवार की दोपहर वह छत पर प्लास्टिक बिछाने गया था, तभी अचानक वज्रपात हो गया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा. हालांकि, बांका सदर अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने युवक की स्थिति को खतरे से बाहर बताया है.
वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक जख्मी, रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक जख्मी, रेफर