सीढ़ी से गिरकर युवक की मौत

सीढ़ी से गिरकर युवक की मौत

धोरैया. प्रखंड क़े लौगाय पंचायत क़े बेली गांव में दिवार में पानी डालने क़े दौरान सीढ़ी से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक गुलाबी राय का 30 वर्षीय पुत्र अंजल राय बताया जाता है. जानकारी क़े अनुसार अंजल को पीएम आवास योजना का लाभ मिला था. जहां आवास निर्माण क़े दौरान शनिवार को लिंटन का कार्य पूर्ण होने पर रविवार की शाम बांस की सीढ़ी लगाकर दिवार पर पानी डालने क़े दौरान सीढ़ी क़े टूट जाने से अंजल जमीन पर रखे ईट पर गिर गया. ईट पर गिरने से उसके मुंह एवं सर में काफ़ी गंभीर चोट आयी. आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों क़े द्वारा उसे धोरैया अस्पताल ले जाया गया. जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ मनेष कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अंजल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. गांव के लोग भी सदमे में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >