बहियार गयी महिला को सर्प ने डसा

धोरैया निवासी सुखलाल यादव की 60 वर्षीय पत्नी डेजी देवी को बहियार में एक सर्प ने डस लिया. जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर वह घास लाने बहियार गयी थी, इसी दौरान सर्प ने उसके पैर में डस लिया.

धोरैया. धोरैया निवासी सुखलाल यादव की 60 वर्षीय पत्नी डेजी देवी को बहियार में एक सर्प ने डस लिया. जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर वह घास लाने बहियार गयी थी, इसी दौरान सर्प ने उसके पैर में डस लिया. आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए धोरैया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डाॅ मनेष पोद्दार द्वारा प्राथमिक इलाज के उपरांत उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भ���गलपुर रेफर कर दिया गया. परिजनों के मुताबिक किस सर्प ने महिला को डसा है, यह स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >