दो अलग-अलग गांव से एक वारंटी तथा एक शराबी गिरफ्तार

दो अलग-अलग गांव से एक वारंटी तथा एक शराबी गिरफ्तार

बेलहर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से पुलिस ने छापामारी कर एक वारंटी तथा एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया. इसमें टेंगरा गांव के वकील अंसारी को मारपीट मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया तथा मधुकरपुर गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे अंकुश कुमार यादव को पुलिस ने पकड़ कर थाना लाया. जहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने के बाद शराब की पुष्टि पाये जाने पर आर्थिक जुर्माना भुगतान के लिए न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. इस छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि राजेश कुमार एवं पुलिस जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >