पसहाना घाट पर छापेमारी में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

पसहाना से अवैध तरीके से झारखंड के बालू तस्करों द्वारा बालू उठाव की मिली सूचना के आलोक में प्रशासन द्वारा घाट पर पहुंचकर छापामारी अभियान चलाया गया.

धोरैया. धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरुआ नदी के प्रतिबंधित बालू घाट पैर पसहाना से अवैध तरीके से झारखंड के बालू तस्करों द्वारा बालू उठाव की मिली सूचना के आलोक में प्रशासन द्वारा घाट पर पहुंचकर छापामारी अभियान चलाया गया. बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा सहित खान निरीक्षक तथा स्थानीय पुलिस द्वारा घाट पर छापामारी अभियान के दौरान बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज वैभव ने बताया कि छापामारी को देख झारखंड के कारोबारी अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये. इसी दौरान एक ट्रैक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में खान निरीक्षक के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के कवायद की जा रही है. बताते चलें कि पूर्व में भी पुलिस ने यहां छापामारी कर दो ट्रैक्टर को जब्त किया था. पुलिस के मुताबिक यह छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस की इस कार्रवाई से झारखंड के बालू कारोबारी में हड़कंप मचा हुआ है. बालू घाट पर छापामारी को देख तस्कर झारखंड की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >