बांका. डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में एलपीजी वितरण व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से गूगल मीट के माध्यम से एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई. इस दौरान डीएम ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से गैस वितरण से संबंधित अद्यतन जानकारी ली. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि विगत दिन 3205 उपभोक्ताओं द्वारा गैस की बुकिंग करायी गयी, जबकि 5167 उपभोक्ताओं को गैस का सफलतापूर्वक वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतों का लगातार समाधान किया जा रहा है. विगत दिन कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया गया. वहीं एसडीएम द्वारा छापामारी अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि 11 गैस एजेंसियों व 51 महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन छापेमारी की गयी. मौके पर डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो. जिला आपूर्ति पदाधिकारी को गैस वितरण की नियमित एवं सतत समीक्षा करने तथा अनुमंडल पदाधिकारी को लगातार छापामारी अभियान चलाकर कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी बीडीओ, एमओ व थानाध्यक्ष को भी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से छापामारी अभियान जारी रखने की बात कही गयी. डीएम ने बीडीओ को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि प्रवासी श्रमिकों एवं विवाह-शादी के मौसम को ध्यान में रखते हुए एलपीजी गैस की अतिरिक्त मांग का पूर्वानुमान लगाकर समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी उपभोक्ता को असुविधा न हो. साथ ही कमर्शियल सिलिंडर के वितरण को विभागीय मानकों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा पीएनजी कनेक्शन के कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक मानव बल बढ़ाने की बात कहीं गयी. बैठक में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण प्रणाली, उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गयी. इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के बीडीओ, एमओ, थानाध्यक्ष एवं एलपीजी एजेंसियों के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.
गैस की कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर करें कार्रवाई : डीएम
डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में एलपीजी वितरण व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से गूगल मीट के माध्यम से एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई.
