दो अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी

शंभुगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये. पहली घटना रुदपैय गांव में हुई.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये. पहली घटना रुदपैय गांव में हुई. जिसमें रविशंकर पांडेय ने गांव के बोढ़न राम, दिनेश राम, जितेंद्र राम सहित अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया हैं. पीड़ित ने बताया कि घर के समीप बहियार में जल जीवन हरियाली अभियान को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण करते है तो बोढ़न राम निजी दुश्मनी निकालने के लिए नष्ट कर देते हैं. यह सिलसिला पिछले दो माह से चल रहा है. मंगलवार को खेत में लगे आधे दर्जन पौधे को नष्ट कर दिया. जब शिकायत की तो मारपीट करने लगा. वहीं आरोपी बोढ़न राम सहित अन्य बताया कि हमलोगों पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं. वहीं दूसरी घटना शंभुगंज बाजार के निशा देवी ने अपने जेठ विभाष तांती पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बताया कि घर में ताला लगाकर पति टुनटुन तांती के साथ रोजी रोटी के लिए परदेस चलो गये. जब चैती दुर्गा मेला में घर वापस आए तो घर में लगे चदरे की चोरी हो गयी थी. यह देख जब गाली पढ़ने लगे तो विभाष तांती, कार्तिक कुमार सहित अन्य लोग पहुंचे और मारपीट करने लगे. बीच बचाव करने पहुंचे पति के साथ भी मारपीट करने लगा. ग्रामीणों द्वारा मामला शांत कराया गया. वहीं आरोपी विभाष तांती सहित अन्य ने बताया कि हमलोगों पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दोनों मामलों की जांच-पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >