एसपी ने साइबर थाना का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मंगलवार को शहर के विजयनगर स्थित साइबर थाना का निरीक्षण किया.

बांका. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मंगलवार को शहर के विजयनगर स्थित साइबर थाना का निरीक्षण किया. सर्वप्रथम उन्होंने वहां की विधि-व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई के साथ पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया. साथ ही कार्यालय वेश्म में उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने लंबित मामलों केके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार, उन्होंने इस दौरान थाना परिसर में कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों के रखरखाव, विभिन्न पंजियों जैसे लूट पंजी, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, मालखाना पंजी, अपहरण पंजी एवं साइबर शाखा से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया. उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित कांडों को प्राथमिकता के साथ निष्पादन पर विशेष बल दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामलों के निष्पादन में तेजी लाते हुए आम जनता को त्वरित न्याय सुनिश्चित कराएं. इस मौके पर साइबर डीएसपी अनुपेश नारायण सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी प्रमुख रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >